कोरबा

दो पहिया वाहन से गिर महिला हुई घायल…सियान सदन के पास हुआ हादसा

कोरबा/ कोरबा शहर के घंटाघर चौक के पास स्थित सियान सदन के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार खपराभट्टा क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार की दो पहिया वाहन में बैठकर कहीं जा रही थी। सियाद सदन के पास मौजूद फुटपाथ पर दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर वाहन गिर पड़ा जिससे सड़क पर गिरी महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। उक्त घायल महिला को एक ऑटो के उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button