कोरबा/ कोरबा में सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक 30 वर्षीय गणेश यादव सैंडल गांव का रहने वाला था और कोरबा में एक ठेका कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात ड्यूटी के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुरमाल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल बाइक सवार घटना स्थल पर तड़पता रहा जहां कुछ देर बाद राहगीरों की नजर पड़ी। और उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

