कोरबा

प्रेरणा महिला मंडल ने अपना घर सेवा आश्रय स्थल, में किया दान ’’


KORBA,TRACK CITY प्रेरणा महिला मंडल कि अध्यक्षा श्रीमती सविता सचदेवा के मार्गदर्शन में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे, वार्ड न्ंा.-25, नेहरू नगर, में स्थित छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख राणा मुखर्जी एवं प्रबजोत कौर द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रय स्थल में बढ़ती हुई ठंड से बचाव हेतु मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगी महिलाओं एवं पुरूषों को 70 नग गर्म स्वेटर प्रदान किये गये।
इस अवसर पर अध्यक्षा सविता सचदेवा एवं उपाध्यक्षा अंजना कुजूर, राजेश्वरी रावत, अल्का कंसल, मालती जोशी, विभा कुरनाल, सचिव अनिता टंडन, कोषाध्यक्ष स्मीता शर्मा, एवं महिला मण्डल के पदाधिकारीगण हेमलता गुरूपंच, सुनिता शर्मा, आभा गुप्ता, पदमा जांगड़े व रंजिता कश्यप उपस्थित रही। प्रेरणा महिला मंडल कि अध्यक्षा सविता सचदेवा जी ने अपनी पूरी महिला टीम को उनके सराहनीय सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा की ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगीयों का सहयोग प्रदान करने से हमे मन की शांति मिलती है और मैं आशा करती हुॅ आगे भी इस तरह का सहयोग आप सभी के द्वारा पे्ररणा महिला मंडल को मिलता रहेगा। मै आशा करती हूँ इसी तरह के कार्यों को हम आगे बढ़ाते हुए प्रेरणा महिला मण्डल को नई उचांई तक पहुचाऐंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button