कोरबा

सड़ी-गली हालत में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश

कोरबा, 12 दिसंबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार पिता चैतराम धनवार उम्र 55 वर्ष का एस व्ही पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगा मेंन रोड समीप सड़ी-गली हालत में लाश आने-जाने वालों ने देखा जिसकी ग्राम नेवसा के कोटवार को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पहुंचे और तत्काल हरदी बाजार थाना में सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी जहां लाश की हालत को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सहित थाना हरदी बाजार के स्टाफ के द्वारा जांच किया गया। बताया जा रहा है कि वह अकेले लाठी के सहारा लेकर इधर-उधर घूमता रहता था। दो दिनों से नेवसा एस व्ही पावर प्लांट के समीप सड़क किनारे आने जाने वालों को बदबू आ रही थी, किसी जानवर के मृत होने आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल पुलिस टीम के द्वारा जांच पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button