मुंगेली

उप मुख्यमंत्री श्री साव लंघवाटोला तथा फुलवारी (एफ.) में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली (ट्रैक सिटी) प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लंघवाटोला तथा फुलवारी (एफ.) में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य, अहिंसा का संदेश दिया और लोगों को हमेशा सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरूघासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं, उनके बताए हुए संदेशों को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक तोखन साहू, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button