मुंगेली

मुंगेली के कंतेली, बोधापारा व लोरमी के ढोलगी, लपटी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

शिविर लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली (ट्रैक सिटी) ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंतर्गत आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कंतेली व बोधापारा तथा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम ढोलगी व लपटी में संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत समिति द्वारा वैन का स्वागत किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिकार्ड किया हुआ संदेश और विकसित भारत के संकल्प का विडियो व चलचित्र का प्रसारण भी किया गया। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, ऑन स्पाॅट स्वास्थ्य जांच, पीएम उज्ज्वला नवीन पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड पंजीयन, आधार अपडेशन किया गया। साथ ही स्टार्टअप इंडिया-स्टैण्डअप इंडिया, मुद्रा लोन आदि के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव को भी साझा किया।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जिले के आमलोगों तक पहुंचाने के लिए रूटचार्ट अनुसार विभिन्न ग्रामों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कंतेली, बोधापारा तथा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम ढोलगी व लपटी में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button