मुंगेली

जिले में 55 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई रिकार्ड खरीदी

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर धान की सुरक्षा व्यवस्था, भौतिक सत्यापन आदि विषयों में दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली (ट्रैक सिटी) खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में कुल 66 सहकारी समितियों के 105 धान उपार्जन केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार 04 फरवरी तक धान उपार्जन कार्य किया गया। इस वर्ष जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान की रिकार्ड खरीदी की गई। जिले में शासन द्वारा 48 लाख 07 हजार 540 क्विंटल धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरूद्ध 55 लाख 86 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जो कि निर्धारित लक्ष्य से 16 प्रतिशत अधिक है।
जिले में उपार्जित कुल धान में से अब तक 33 लाख 18 हजार 214 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है तथा 22 लाख 67 हजार 908 क्विंटल धान उठाव के लिए शेष बचा है। गौरतलब है कि जिले में खरीदी अवधि के दौरान कुल 01 लाख 01 हजार 954 किसानों द्वारा धान बेचा गया, जो कि कुल पंजीकृत कृषकों का लगभग 97 प्रतिशत है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में लगभग 94 हजार 986 किसानों से 39 लाख 76 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। प्रति एकड़ धान खरीदी की मात्रा बढ़ने तथा केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं होने से किसानों में उत्साह दिखा।
कलेक्टर राहुल देव ने धान खरीदी के अंतिम दिन सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था और समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीदी केन्द्रों में जीरो प्रतिशत शाॅर्टेज के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button