Korba

कलेक्टर ने कोरबा विकासखण्ड के बेला गौठान का किया निरीक्षण

मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा ( ट्रैक सिटी )/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखण्ड के बेला गौठान का निरीक्षण कर गौठान में विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं गतिविधियां संचालित कर मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा उद्यानिकी, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार बेला गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हेतु यहां आजीविका संवर्धन गतिविधियां संचालित करने हेतु विभिन्न अधोसरंचना निर्माण कर गौठान से जुड़ी महिला समूह को स्वावलंबी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि मॉडल गौठान का उद्देश्य पूरा होना चाहिए। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने गौठान में खाद निर्माण, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन बाड़ी विकास जैसी अनेक गतिविधियां संचालित करने के लिए महिला समूह का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करने की बात कही। साथ ही गौठान में सामुदायिक बाड़ी विकास एवं चारागाह निर्माण हेतु भी स्थान चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button