कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमांें का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 08 मार्च 2022 को अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों कटघोरा, करतला एवं पाली में  महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ मान. बी0पी0 वर्मा, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्तर पर सामाजिक संस्था सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति, सृष्टि इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेन्टर, आदिवासी विकास मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कोरबा के घंटाघर के पास किया गया। उक्त कार्यक्रम में  शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज भी अधिकाशं महिलाओं को कानून और भारतीय संविधान मंे दिए अधिकारों की जानकारी न होने के कारण बदहाली एवं उनके तकलीफों का कारण बना हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिये समय-समय पर विधिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिससे महिलाऐं जागरूक हो रही है। शासन के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है, जिससे महिलाए सशक्त हो रही है, विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह दिया जाता है। महिलाओं को सक्षम बनाने के लिये उनके नाम से राशन कार्ड जारी किया गया है, संपत्ति में पुत्रा के समान पुत्राी को भी शासन के द्वारा समान अधिकार दिया गया है। मजदूर करने वाले महिलाओं को भी समान काम के लिये समान वेतन दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button