गरियाबंद

सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर एक निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

गरियाबंद / महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र सांसद चुन्नीलाल साहू के अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत मैनपुर एक निर्माण कार्य के लिए 05 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतलखुंटी में सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम गोहटीपारा के लिए 5 लाख रूपये की प्रशाकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।  

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button