कोरबा(ट्रैक सिटी)/ राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत सभी विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। यह आदेश राज्य अभी जिलों को जारी कर दिया गया हैं। इस आदेश के अंतर्गत 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार इस आदेश में शिक्षको को पृथक रखा गया है जिस पर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने मांग की है भीषण गर्मी का प्रभाव शिक्षकों पर भी पड़ेगा। अतः संघ ने मांग की हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों को भी ग्रीष्म अवकाश प्रदान करते हुए राहत दी जाए। चुनाव कार्य आदेश का यथावत शिक्षक पालन करेंगे।

