Korba

11वी राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न

व्यक्तित्व, समाज के विकास और राष्ट निर्माण में खेलो की अहम भूमिका- सुमित उपाध्याय (प्रदेश मंत्री क्रीड़ा भारती)

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

चिल्ड्रन एवं कैडेट वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाए किकबाक्सिंग के दांव पेंच

चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 44 पदक जीतकर जिले को दिलाई विजेता टीम ट्राफी

कोरबा, ट्रैक सिटी। छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में कोरबा जिला किकबाक्सिंग एसोसिएशन एवं सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में 7 से 15 वर्ष के बालक बालिकाओं की चिल्ड्रन एवं कैडेट वर्ग की जिला स्तरीय किकबाक्सिंग स्पर्धा का आयोजन 20 अप्रैल को होटल हरिमंगलम कोरबा में में संपन्न हुआ । सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 200 बालक बालिका किकबाक्सिंग खिलाड़ियों एवं ऑफिसियल ने अलग अलग वजन वर्ग के अंर्तगत प्वाइंट फाइटिंग,लाइट कांटेक्ट, किक लाइट,म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के इवेंट्स में हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, विशिष्ट अतिथि डी सुरेश क्रिस्टोफर, उपाध्यक्ष गुलशन अरोरा, जिला फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, राहुल मोदी उपस्थित रहे।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सुमित उपाध्याय प्रदेश मंत्री क्रीड़ा भारती, अति विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा प्रथम हनुमान पुरस्कार अवॉर्डी छग, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बाड़ी बिल्डिंग एवं प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती छग प्रांत
ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुमित उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से व्यक्तित्व और समाज का विकास होता है, साथ ही राष्ट निर्माण में भी खेलो की अहम भूमिका होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को सतत अभ्यास करते रहने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक, दिव्या कर्ष स्वर्ण,कीर्ति साहू स्वर्ण , श्रृष्टि मिश्रा स्वर्ण, आराध्या सिंघल स्वर्ण, वृंदा अग्रवाल स्वर्ण, मनसा सिन्हा स्वर्ण, अवन्या तिवारी स्वर्ण, अन्या पी थांकचन स्वर्ण, रुत मानिकपुरी स्वर्ण, नफिया सिद्दीकी स्वर्ण एवं बालक वर्ग में प्रद्युम गोयल स्वर्ण, अप्रतिम पांडेय स्वर्ण, वैदिक पलेरिया स्वर्ण, चिराग चौहान स्वर्ण , विवान अग्रवाल स्वर्ण , शलोक राज राठौर स्वर्ण ,रुद्रा प्रताप यादव स्वर्ण, शिवम यादव स्वर्ण , उज्वल कांस्य, हर्ष स्वर्ण, रुद्रा कुमार यादव कांस्य, शिवा साहू स्वर्ण , अमीन खान स्वर्ण, आर्यन दास कांस्य, सौकरजा साहा स्वर्ण, खुशाल साहू स्वर्ण,
श्रोत दास मानिकपुरी स्वर्ण , आशुतोष गुप्ता स्वर्ण ,चिराग चौहान रजत, मोहम्मद अर्श ने कांस्य पदक जीता। इस प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले ने 37 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 44 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चयनित किकबाकसर पुणे में 25 से 26 मई तक आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की टीम की ओर से भाग लेंगे। प्रतियोगिता को संपन्न करने में निर्णायक मंडल तथा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात साहू ,मनीष बाग ,अशोक साहू, जुनैद आलम,पूजा पांडेय, मयंक डडसेना, सरवर इक्का , लोकिता चौहान , ममता सिंह ,शुभम यादव, शुभम दास, रमेश साहू , सूरज साहू , अंकुश लाल यादव , निलेश देवांगन, हिमांशु बर्मन , मनीष वर्मा, अभिषेक देवांगन , दीपक यादव, हिमांशु यादव ,सोमेश साहू तथा नमो सिंह, पुष्पराज साहू, विकाश साहू, जगदीश यादव, रजत गोयल, विक्रम यादव का योगदान रहा।
सभी खिलाड़ियों को छग किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, अंकित वर्मा, विकास नामदेव, राहुल मोदी, वरिष्ठ मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सियाराम बंजारे, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा, प्रतिभा राय, राष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीश यादव, सोमेश साहू, तुषार सिंह ने शुभकामनाएं दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button