Korba

एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अथिति के रुप में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन।

स्कूल प्रबंधन की सराहना की, बोले कम फीस में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। मड़वारानी स्थित एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर उन्होंने कहा की लाइंस क्लब पहले ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। जरूरतमंदो तक लाभ पहुंचाना ही बहुत बड़ी बात है। देवांगन ने कहा की मड़वारानी में अच्छी शिक्षा और वह भी कम फीस में उपलब्ध कराई जा रही है, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा की बच्चो को शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। सभी बच्चों को आगामी शिक्षण सत्र में और भी मेहनत कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।इस अवसर पर संस्था के प्रमुख मनोज यादव, भोजराम राजवाड़े, राजकुमार अग्रवाल, बीके अग्रवाल, पवन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button