Korba

वार्ड 3 में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, सरिता मिश्रा रही मुख्य वक्ता।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा, ट्रैक सिटी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पर चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां विपक्षी दल पीएम मोदी के कार्यकाल की आलोचना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पीएम मोदी और कार्यकर्ता जमकर अपने कामकाज गिना रहे हैं। चाय पर चर्चा का कैंपेन आज से 10 वर्ष पुराना है जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और बीजेपी ने उन्हें अपना पीएम उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय कैंपेन में चाय पर चर्चा भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसके तहत नरेंद्र मोदी जनता के साथ संवाद करते थे। लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो उस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मणि शंकर अय्यर ने मोदी को चाय वाला बताते हुए उनका मजाक उड़ाया था। बीजेपी ने इसे ही अपना चुनावी कैंपेन बना लिया था, जिसका नाम चाय पर चर्चा रखा गया था। जिसके तहत नरेंद्र मोदी चाय पीते हुए जनता के साथ संवाद करते थे।

दिनांक 24 अप्रैल को वार्ड नंबर 3 राताखार के अटल आवास में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दिनेश चावरिया के द्वारा चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सरिता मिश्रा का आगमन हुआ था। मुख्य वक्ता श्रीमती मिश्रा ने मोदी जी के उपलब्धियां के विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा कोरबा के अमित सिंह के द्वारा सुश्री सरोज पांडे को वोट देकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील वार्ड वासियों से की गई। कार्यक्रम में योगेश मिश्रा एवं दिनेश झा ने भी वार्ड वासियों से केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीतने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित थे जिन्होंने मोदी सरकार पर अपना भरोसा जताते हुए मोदी सरकार को एक बार फिर से जीतने का वादा किया। कार्यक्रम में मुमताज, उषा यादव, आशा महंत, अनिकेत यादव, विकास निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button