Korba

बोलेरो और मोपेड के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में गायमाड़ा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और मोपेड के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान के दौरान दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में गायमाड़ा के पास घटी है। मामा श्याम कुमार धनुहार (32 साल) गुरुवार की दोपहर अपने भांजे कोटलाल उर्फ भोला धनुहार (22 साल) के साथ कोरबा जिले के सरहदी गांव मोरगा के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। मामा-भांजा साप्ताहिक बाजार से सामान की खरीदी कर टीवीएस एक्सएल मोपेड क्रमांक सीजी 29 एसी 3111 में सवार होकर शाम करीब 4 बजे घर लौट रहे थे। दोनों मामा-भांजा मोरगा और तारा के बीच गायमाड़ा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 19 बीडी 2757 से मोपेड की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मामा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मामा-भांजा ग्राम मोरगा के साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। फिलहल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button