Korba

बोर्ड एग्जाम में फेल होने के डर से परेशान छात्र ने खाया जहर हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शुक्रवार की दोपहर 12वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एग्जाम में फेल होने के डर से परेशान रहता था। अपने पिता जी को कॉल कर बोला कि पापा मैंने जहर खा लिया हैं ।और फोन काट दिया। पूरा मामला करतला क्षेत्र में फतेगंज गांव का है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। कमल राठिया का ओमप्रकाश राठिया बड़ा बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता कमल राठिया ने बताया कि बेटे को ATM देकर पैसा निकालना भेजा था, वह बाइक पर सवार होकर अकेले गया हुआ था। इसी बीच उसने फोन कर बताया कि पिताजी मैंने जहर का सेवन कर लिया हैं। बस यह बात कहते हुए उसने फोन काट दिया।

इसके बाद छात्र के पिता सकते में आ गए। घबराकर तत्काल उसके बताए पते पर पहुंचे और करतला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में इलाज के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिता कमल राठिया ने बताया कि बचपन से ही पढ़ने लिखने में ओमप्रकाश होशियार था। 10वीं में भी उसने अच्छा अंक हासिल कर बायो विषय लिया था। पेपर के बाद से वह परेशान था। अक्सर कहता था कि 2 विषय का पेपर ठीक से नहीं बन पाया है। उसे समझाया भी था। एक वर्ष और पढ़ाई कर अच्छे अंक ले आना।

मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button