कोरबा

महिला फुटबाल प्रतियोगिता: महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव प्रयास

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा शहर में 23 मार्च से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव प्रयास है। जिले में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले के लिए महिलाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। इस खेल आयोजन से महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित होगी। कोरबा जिले में पांचवी बार राष्ट्रीय स्तर के महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। राज्य बनने के पश्चात सन् 2005 में कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर श्री गौरव द्विवेदी के प्रयास से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कोरबा में राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात 2007, 2008 एवं 2011 को प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। कोरबा में खेल के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में खेल मैदान तथा जरूरी संसाधन मौजूद हैं। जिले मंे लगातार महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होते रहने के कारण श्रीलंका में हुए 2006 के साउथ एशियन गेम्स में कोरबा की छह महिला फुटबाल खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button