Korba

नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/जिले में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामला बालको थाना क्षेत्र के रिस्दा भदरापारा का है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह (35), जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था। नहाने के दौरान वह पानी के गहराइयों मे चला गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद लोगों के भीड़ लग गई और आसपास लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। घंटो मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

पड़ोसियों ने बेटे के नदी में डूबने की दी जानकारी- मां

मृतक की मां ननकी बाई ने बताया कि महेंद्र शनिवार की सुबह देर से उठा। इसके बाद नहाने जाने की तैयारी में जुट गया। कपड़े धोने की बात कहते हुए पहले वह पास स्थित दुकान में गया। उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं मिली कब क्या हुआ। उसे पड़ोसियों ने आकर बताया कि उसका बेटा महेंद्र तालाब में डूब गया है।

*घर का इकलौता कमाने वाला था युवक*

बताया जा रहा है कि महेंद्र की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं और एक दो साल का छोटा बच्चा है। मां ननकी बाई ने बताया कि उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं जिसमें से महेंद्र सबसे बड़ा था। दो बेटियों की शादी हो गई है वहीं एक बेटी पढ़ाई कर रही है। महेंद्र घर में इकलौता कमाने वाला था। वह खेती किसानी कर जीवन-यापन करते आ रहा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बालको थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button