रायपुर

नकबजनी के आरोपीगण 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

आरोपियो से नगदी रकम, सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

Track city.  इस प्रकार है कि संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा  केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन मे चोरी एवं नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतू लगातार धरपकड की जा रही है इसी क्रम में थाना खम्हारडीह के अपराध क्र0-229/2024 धारा- 457,380 भादवि के प्रकरण मे दिनांक 31.05.2024 से 01.06.2024 के दरम्यानी रात चोरी गई मशरूका नगदी रकम 60000/- रूपये एवं पान मसाला (बिडी, सिगरेट, गुटखा) कीमती 10000/- रूपये जुमला कीमती 70000/- रूपये की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही सहदेव यादव एवं सन्नी साहू को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने मेमोरेण्डम कथन पर अपराध घटित करना स्वीकार किये आरोपियो की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गये मशरूका नगदी रकम 60000/- मे से 25000/- रूपये एवं 20000/- रूपये का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 55000/- जुमला 1,00,000/- रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपीगणो के विरुद्ध पूर्व में भी थाना खम्हारडीह रायपुर मे अन्य मामलो में अपराध पंजीबद्ध है।  आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे सहा.उप.निरी. टीकम सिंह ठाकुर, प्र.आर. 1684 सचिन पाण्डेय, आर.- 333 सबरूद्दीन खान एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button