NEWS

जल संरक्षण से संबंधित जन जागरूकता में महिलाओं की रहेगी सक्रिय भागीदारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल बचाव  के लिए लोगों को करेंगी प्रेरित
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की कार्य योजना के संबंध में ली बैठक

Track city. जल संरक्षण की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम जल शक्ति अभियान के तहत गरियाबंद जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जल बचाव के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की शुरूआत जिले में हो गई है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और कार्य योजना के संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जल संरक्षण के संबंध में जन जागरूकता लाने एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में लोगों को जागरूक करने महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन, जिले के जल निकायों की गणना एवं जियो टैगिंग, जल शक्ति केन्द्रों की स्थापना, वृहद वृक्षारोपण, निष्क्रिय जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने, छोटी नदियों-नालों को पुनर्जीवित करने एवं जल निकायों के आस-पास जल ग्रहण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की कार्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान जल बचाव के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने केन्द्र सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत महिलाओं को जल संरक्षण के उपाय बताकर अपने आस-पास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, ईई जल संसाधन विभाग एस.के बर्मन, ईई पीएचई पंकज जैन, ईई पीडब्ल्यूडी अनुज शर्मा, डीपीओ डब्ल्यूसीडी अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान अंतर्गत जिले में जल संरक्षण के लिए महिलाओं की जागरूकता रैली, जल दान, जल कलश यात्रा, जल धरोहर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही जल सखी, जल मित्र एवं जल मितान बनाकर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार जल संरक्षण से संबंधित नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, प्रेरक नारों एवं संदेशों से संबंधित दीवाल राईटिंग भी किया जायेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस अभियान के तहत जिले में किये जाने वाले गतिविधियों की अच्छी से तैयारी कर गंभीरता एवं सक्रियता पूर्वक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संरक्षण के लिए भवनों में वर्षा जल बचाव तंत्र स्थापित करने के लिए भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। यह अभियान नवम्बर 2024 तक पूरे देशभर में चलाया जायेगा। इसमें जिले की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button