बलरामपुर

कृषि मंत्री एवं महिला बाल विकास विभाग के मंत्री ने ली विभागीय बैठक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की विस्तारपूर्वक की समीक्षा
जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करंे लाभान्वितः-कृषि मंत्री श्री नेताम

बलरामपुर/ प्रदेश के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विभाग के मंत्री रामविचार नेताम एवं महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान कृषि मंत्री ने श्री नेताम ने कहा कि जिले के अधिकारी शासन के मंशानुरूप कार्य करंे। शासन द्वारा सभी वर्गों के हित के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ पात्र लोगों को अनिवार्य रूप से मिल सके। इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्री उद्धेष्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सर्वप्रथम जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले के भौगोलिक स्थितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मंत्री श्री नेताम ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश देते हुए शासन के कार्यों को समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न हो इसके लिए अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।
आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री नेताम ने आश्रम/छात्रावास के संचालन संबंधित जानकारी लेते हुए रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती के संबंध में पूछा। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कन्या आश्रम छात्रावासों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने भोजन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराते हुए भोजन की गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद, बीज की उपलब्धता तथा उठाव की भी जानकारी ली तथा किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध कराने को कहा। पशुधन विकास विभाग से पशुपालन और हेचरी के संबंध में कार्ययोजना बना कर पशुधन बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी गांवो के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने निर्माण विभागों को जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
वन विभाग के समीक्षा के दौरान मंत्री श्री नेताम ने वनों के संरक्षण पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंचायत अंतर्गत कार्य,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय कार्याे की जानकारी ली।
महिला बाल विकास विभाग मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी अधिकारीगण क्षेत्र की जनता के लिए जनसेवा भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करें। पूरी पारदर्शिता के साथ केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को धारातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मैदानी स्तर पर पहुंच सुचारू रूप से योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। उन्होंने आंगन बाड़ी के संचालन, पूरक पोषण आहार, कुपोषण की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्रहियों की संख्यात्मक जानकारी ली। बैठक में उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है जिसमें वृद्धापेंशन, मुख्यमंत्री  पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य  पेंशन योजनाएं संचालित है। इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दे।
बैठक में अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शषि चौधरी, श्रीमती इन्दिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button