कोरबा

20 वर्ष की अहर्निश सेवा के लिए डॉ देवाशीष को सेवा सम्मान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा : लोकहित और परोपकार की भावना से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा देना अपने आप में चुनौती भरा काम होता है। ऐसा काम करने वाले लोग समाज में विरले होते हैं। कोरबा जिले के डॉ देवाशीष मिश्रा को ऐसे ही कार्यों के लिए नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ष 2022 का सेवा सम्मान दिया गया। इसमें नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, मंजूषा और अंग् वस्त्र शामिल है। डॉ मिश्रा ने इसे कोरबा क्षेत्र की जनता का सम्मान बताया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नई दिल्ली के म्युनिसिपल कारपोरेशन कन्वेंशन सेंटर में यह गरिमामय 27वा समारोह भाऊराव देवरस सेवा न्यास के द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित किया गया। जहां पर डॉक्टर देवाशीष मिश्रा को प्रख्यात समाजसेवी भाउराव देवरस सेवा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह और वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी के द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में कार्यशील प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रही। प्रतिवर्ष सेवा न्यास अखिल भारतीय स्तर पर सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का ब्यौरा प्राप्त करता है और इस आधार पर निर्णय लेता है। सेवा कार्यो की विशेषता और कार्यक्षेत्र की व्यापकता के आधार पर सेवाभावी लोगों को उपरोक्त सम्मान दिए जाते हैं। इसी कड़ी में डॉक्टर देवाशीष मिश्रा को सम्मानित किया गया। गौमुखी सेवाधाम देवपहरी के साथ जुड़कर पिछले 20 वर्षों से डॉ मिश्रा आसपास के 40 ग्रामों के लोगों की चिकित्सा निशुल्क करते आ रहे है। इस कार्य मे उनकी धर्मपत्नी डॉ सरिता मिश्रा भी समान रूप से भागीदारी करती रही है। इन कार्यों को गतिशीलता उस समय से दी जाने शुरू की गई जब संबंधित क्षेत्र में संचार और संपर्क के साधन प्रभावी रूप से उपलब्ध नहीं थे। देवपहरी आश्रम परिसर में आरोग्य मंदिर नाम के चिकित्सालय की स्थापना और उसका संचालन भी इसी उद्देश्य से किया जा रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि आज के युग में सबसे बड़ी आवश्यकता सेवा की है और इसके माध्यम से हम बहुत बड़े समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। अखिल भारतीय स्तर पर इस तरह की गतिविधियां भली-भांति चल रही हैं और सबसे हर्ष का विषय यह है कि समाज पूरी गंभीरता से ऐसे कार्यों को स्वीकार कर रहा है। ऐसे कार्यों को बढ़ाने के लिए हमारे पास बेहतर योजना है और उसे अंजाम देने वाले समर्पित कार्यकर्ता।

इस अवसर पर सम्मानित हुए डॉ देवाशीष ने कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से काम करने के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि कई मौकों पर प्रतिकूल परिस्थितियां निर्मित हुई लेकिन हर बार देव योग से हमने सब कुछ बेहतर किया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ इतने वर्षों में जो जुड़ाव हुआ है, वह अद्भुत और कल्पनातीत है। उन्होंने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।

सामाजिक संस्था गौमुखी सेवा धाम देवपहरी से जुड़े डॉ मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। वर्ष 2022 के गणतंत्र समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति संचालनालय के द्वारा इसी संस्था को ग्रामीण विकास और आजीविका प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button