कोरबा

विवादित बयान के विरोध में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का किया गया पुतला दहन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में आज सुभाष चौक निहारिका में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यहॉ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को 2500 रूपये के समर्थन मुल्य पर धान की खरीदी कर रही है जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश आने वाले समय में कंगाल हो जाएगा।
इस बयान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा न केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महापौर राजकिशोरप प्रसाद ने कहा कि प्रहलाद पटेल के इस बयान से भाजपा की कथनी और करनी का पता चलता है। इस कथन में यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा किसानों के प्रति कितना गंभीर है। एक तरफ उनकी सरकार किसानों के हित में तीन कृषि कानून लाती है इस कानून के लागु करने पर केन्द्र सरकार ने कहा था कि इस कानून से किसानों को लाभ मिलेगा। लेकिन आज के इस बयान से किसानों को लाभ नही नुकसान होता।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार थी लेकिन उनके द्वारा किसानों को उनकी उपज का कभी भी सही दाम नही दिया गया और जब आज हमारी सरकार किसानों के उनके उपज का सही दाम दे रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होने आगे कहा कि मैं स्वयं किसान परिवार से आता हूॅ। आज भी मेरा पूरा परिवार किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं किसानी में क्या परेशान आती है कितनी मेहनत के बाद फसल प्राप्त होता है इसके पिछे के दर्द व समस्या को प्रहलाद पटेल जी कभी नही समझ सकते। आज मै उनसे कहता हूॅ कि वे स्वयं अपनी मेहनत से एक किलो टमाटर उगा कर दिखाए फिर बताएं किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिया जाना चाहिए या नही।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास विरोध करने के अलावा और कोई काम नही बचा है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिये जाने पर विरोध, आम नागरिकों के सहुलियत के लिए नवीन जिला, तहसील, एसडीएम कार्यालय बनाने पर विरोध, कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना का विरोध, हर जनहितौषी कार्य का विरोध कर क्या साबित करना चाहते हैं यह समझ से परे है।
इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, पार्षद कृपाराम साहू, प्रदीप जायसवाल, देवीदयाल सोनी, एल्डरमेन आरफ खान, रूपा मिश्रा, महामंत्री आनंद पालीवाल, रामसेवक अग्रवाल, क्रांति सोनी, द्रोपती तिवारी, कुंज बिहारी साहू, सुनीता तिग्गा, शशी अग्रवाल, समारू राम बरेठ, राजेश यादव, संजू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, बलराम प्रसाद, विशेष रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button