NEWS

पुलिस चौकी में बुजुर्ग महिला ने किया ध्वजारोहण

कोरबा (ट्रैक सिटी) आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस को रोचक बनाने और आधी आबादी को सम्मान दिलाने के लिए सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने कदम बढ़ाया। राष्ट्रीय पर्व की महत्व में चार चांद लगाने और महिलाओं में जागरूकता फैलाने के लिए सर्वमंगला मंदिर के निकट प्रशांति वृद्धा आश्रम की  बुजुर्ग महिला मेम बाई से ध्वजारोहण कराया गया।

अभी तक ध्वजारोहण में जनप्रतिनिधि शामिल होते थे पर कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी में वृद्ध आश्रम की बुजुर्ग महिला को अतिथि बनाया गया अतिथि बनाकर उसे सम्मान से चौकी लाया गया और उनके द्वारा झंडा फहराया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button