Korba

दर्री डैम के गेट खोल छोड़ा जा रहा 22720 क्यूसेक पर सेकेंड पानी।

*हसदेव नदी में आई बाढ़ की चपेट में आये कई घर*

* लोगों ने छोड़ा मकान निचले इलाके में अफरा-तफरी का माहौल*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र के निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हसदेव नदी में बढ़ आ गई है। दर्री बांध से जल का भराव कम करने के लिए यहाँ से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे सीतामणी में नदी किनारे बसी बस्तियों में बाढ़ आ गयी है। यहाँ से लोग अपने घर से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से हसदेव नदी का जलस्तर भर गया जहां देखते ही देखते घर डूबने लगे कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए वहीं कुछ लोग सामान दूसरे जगह शिफ्ट करने लगे।दर्री डेम से बिना सूचना के अचानक पानी छोड़ा गया जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। लगभग इस सीतामणी इलाके के आधा दर्शन मकान इसकी चपेट में आ गए है।

कोरबा के सीतामणी चौक के सामने बसी बस्ती में हालात बिगड़ने लगे है। बस्ती में नदी का पानी घुस गया है जिससे कई घर डूब गए है। सुबह 12 बजे आए बाढ़ की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई वैसे ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए।

कोरबा जिले के एक छोर पर स्थित बांगो बांध के जलस्तर में 95 फीसदी भराव होने के कारण दर्री बांध का पानी भी खतरे के निशान तक पहुंच गया है यही वजह है, कि यहां के गेट खोलकर हजारों क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button