गरियाबंद

चंदा रे.. रायगढ़ वाले राजा.. गीत पर जमकर झूमे लोग।

नितिन दुबे के कार्यक्रम ने देर रात तक बांधा शमा छत्तीसगढ़ गीत और नृत्य ने लोगों का मन मोहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों की खूब तालियां बटोरी, भारी संख्या में जुटे रहे दर्शक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। नृत्य एवं गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राज्योत्सव का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखाई। प्रस्तुतियों नेभक्तिमय अंदाज में सभी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। साथ ही दर्शकगण सुमधुर छत्तीसगढ़ी संगीत सुनकर धुन में खो गए। इसके बाद शारद अग्रवाल की भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को भक्ति माहौल में झूमने पर मजबूर किया। आयोजन के मुख्य आकर्षण नितिन दुबे स्टार नाइट रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के सुपरहिट गाना कोरबा के काजल, रायगढ़ वाले राजा.. चंदा रे.. गोंदा तोला रे.. आदि सुनकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। दर्शकों से खचाखच भरे गरियाबंद के गांधी मैदान में लोग देर रात तक झूमते रहे। नितिन दुबे ने लोगों के बीच जाकर लोगों को अपने साथ गाना गवाए। बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने आए युवा, बच्चे सहित सभी वर्गों ने उत्साह और जोश के साथ नितिन दुबे के सुर में सुर मिलाए। साथ ही छत्तीसगढ़ी संगीत में जमकर थिरके। छत्तीसगढ़ी गीत छत्तीसगढ़ मोर छइयां भुइंया.. सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे कलेक्टर दीपक अग्रवाल, एसपी निखिल राखेजा, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव एवं अन्य लोगों ने भी खूब तालियां बजाई। सभी ने लगातार ताली बजाकर नितिन दुबे टीम का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात स्मृति चिन्ह देकर कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button