NEWS

संचालनालय से भुगतान हेतु राशि जारी होने के बाद भी भुगतान लंबित.. अधीक्षण अभियंता,लेखा अधिकारी को नोटिस जारी

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर पालिका निगम कोरबा के अधीक्षण अभियंता एम.के वर्मा और लेखा अधिकारी  को संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है।

पत्र में लिखा गया हैं कि दिनांक 06.11.2024 को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के कार्यों के समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि नगर निगम कोरबा में 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद के कार्य में भौतिक/वित्तीय प्रगति अपेक्षा से कम है। संचालनालय से भुगतान हेतु राशि जारी होने के बाद भी भुगतान लंबित है। उक्त कृत्य आपका कार्य के प्रति अरूचि तथा लापरवाही को दर्शाता है।

उपरोक्त संबंध में आपको प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा कर्मबारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्त) नियम 2018 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1906 के तहत आपके विरुद्ध क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में आप अपना उत्तर पत्र प्राप्ती के 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से भेजे। समयावधि में आपका उत्तर प्राप्त न होने पर यह समझा जाएगा कि आपको अपने बचाव पक्ष में कुछ नहीं कहना है. नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button