गरियाबंद

कलेक्टर अग्रवाल ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कार्यो का किया औचक निरीक्षण।  

साईं मंदिर, छिंद तालाब, देवरनीन तालाब, नया तालाब एवं क्रीडा परिसर का किया अवलोकन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज नगर पालिका प्रशासक राकेश गोलछा एवं सीएमओ की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद गरियाबंद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। साथ ही गरियाबंद नगर के छिंद तालाब, देवरनीन तालाब और नया तालाब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने साईं मंदिर परिसर में विकसित किये जा रहे उद्यान के कार्यो का अवलोकन कर सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर के सिविल लाईन स्थित क्रीडा परिसर का भी अवलोकन किया। वहां हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए हरीतिमा वातावरण विकसित करते हुए क्रीडा परिसर को हरियालीमय रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गार्डन के भीतर चारों ओर अच्छे से गार्डनिंग करें एवं मैदान पर हरे घास लगाएं। उन्होंने आवश्यक घास, पौधे, फूल एवं अन्य प्राकृतिक चीजों से क्रीडा परिसर को आकर्षक बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शहर में स्थित छिंद तालाब, देवरनीन तालाब और नया तालाब का निरीक्षण करते हुए भी जल संचय बढ़ाने, तालाबों के गहरीकरण एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। साथ ही छिंद तालाब में सौंदर्यीकरण के बनाये गये प्लान को क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने तालाब में ड्रेनेज की बाधा को दूर करने आवश्यक सर्वे के कार्य योजना भी बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश चन्द्राकर, तहसीलदार मयंक अग्रवाल सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button