बलरामपुर

नगरपालिका निर्वाचन व्यय लेखा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ नगरपालिका/नगर पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन व्यय सीमा का प्रावधान किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी को नोडल व सहायक कोषालय अधिकारी नेहा ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु पृथक व्यवस्था के तहत निर्वाचन व्यय संपरीक्षक भी नियुक्त किया गया है। नियुक्त दल नोडल अधिकारी एवं नगरपालिका निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा नगरपालिका बलरामपुर के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के लेखापाल इकबाल अहमद को संपरीक्षक/नोडल अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के सहायक ग्रेड-03 अमरदीप कुजूर, नगरपालिका बलरामपुर के लेखापाल आशिष विश्वास, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के सहायक ग्रेड-02 नीरज गुप्ता को व्यय सहायक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका रामानुजगंज के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर के लेखापाल सूर्यप्रताप कुशवाहा को संपरीक्षक/नोडल अधिकारी एवं उप कोषालय रामानुजगंज के सहायक ग्रेड-02 संदीप पाल, तहसील कार्यालय रामानुजगंज के सहायक ग्रेड-03 रामधनी यादव, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर रबीश कुमार दीप को व्यय सहायक, नगर पंचायत कुसमी के लिए उप कोषालय अधिकारी कुसमी को संपरीक्षक/नोडल अधिकारी एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मदगुरी सहायक ग्रेड-02 संदीप कुमार सिन्हा, शासकीय स्नातक महाविद्यालय कुसमी के सहायक ग्रेड-01 विनय कुमार टोप्पो, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोरंधा के सहायक ग्रेड-03 श्री प्रवीण कुमार भगत को व्यय सहायक, नगर पंचायत राजपुर के लिए जिला परिवहन कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी जयसिंह सांडिल्य को संपरीक्षक/नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर के सहायक ग्रेड-02 आशीष कुमार पटेल एवं प्रदीप चौधरी, तहसील कार्यालय राजपुर के सहायक ग्रेड-02 धनसिंह पैकरा को व्यय सहायक तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर के लिए उप कोषालय अधिकारी वाड्रफनगर को संपरीक्षक/नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के लेखापाल राजेश मिश्रा, तहसील कार्यालय वाड्रफनगर के सहायक ग्रेड-02 जगदीश सिंह व शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर के सहायक ग्रेड-02 श्री सुरेन्द्र कोशले को व्यय सहायक नियुक्त किया गया है। साथ ही व्यय लेखा के नोडल अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी के सहायक के लिए जिला कोषालय कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 उमाशंकर भगत व श्री श्याम सुमित कुमार को नियुक्त किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button