रायपुर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती,के साथ साथ ईद की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/प्रदेश के लोक निर्माण व् गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नेप्रदेश वाशियों को अक्षय तृतीया,परशुराम जयंती,के साथ साथ ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। अपने संदेश में गृहमंत्री साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्ध एवं अपार सफलता ले कर आये, यही ईश्वर से कामना है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गृहमंत्री ने एक अन्य संदेश में कहा है कि शस्त्र और शास्त्र में पारंगत प्रभु परशुराम जी का समाज में सत्य एवं न्याय की स्थापना करने में अतुलनीय योगदान रहा। सत्य और न्याय के मार्ग में आने वाली बाधाओं से आजीवन लड़ने वाले वाले प्रभु परशुराम के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि कठिनाइयां कितनी भी हों,हमें सत्य और न्याय के पथ से कभी विचलित नहीं होना चाहिए,गृहमंत्री ने ईद को लेकर कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का एक संदेश देता है,हमे आपस मे मिलजुलकर रहना सिखाता है, ईद के पर्व पर लोग हर प्रकार की अपनी सारी दुश्मनी को भुलाकर गले मिलकर भाईचारा का संदेश समाज के लिए देतें हैं,देश के लिए ईद का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है, जिसके लिए मैं प्रदेश वाशियों को बधाई देता हूं शुभकामनाएं देता हूँ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button