एमसीबी

जिले में प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को।

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग के लिए सुबह 9:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। कक्ष परीविक्षक (Invigilator) द्वारा परीक्षार्थी के OMR शीट भरने की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक होगी, जबकि परीक्षा प्रारंभ 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े अनिवार्य निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि उनकी पहचान सत्यापित की जा सके। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो सहित लाना आवश्यक होगा। किसी भी परीक्षार्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से पहले से परिचित होने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मूल पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड या विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वह संबंधित जिले के कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button