Korba

ASI को ACB ने रंगे हाथ दबोचा, कोतवाली परिसर में ले रहा था रिश्वत की रकम

कोरबा। कोरबा में एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंचराम चौहान निवासी केसला जिला कोरबा द्वारा एसीबी बिलासपुर में यह लिखित शिकायत की गई थी कि उसके पास एक बोलेरो वाहन है। कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा रात करीब 1 बजे उनके केसला गांव स्थित घर पर आया और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का कार्य होता है। गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था जो बीच रास्ते में मनोज मिश्रा द्वारा गाड़ी को कार्यवाही से बचाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की गई ।
प्रार्थी द्वारा उतना पैसा देने की क्षमता न होना बोलने पर ASI द्वारा गाड़ी को अपने पास रखवा लिया गया। दूसरे दिन सुबह प्रार्थी के वाहन को वापस कर दिया गया और यह कहा गया कि पैसे की व्यवस्था जल्द कर लेना। प्रार्थी रिश्वती रकम नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते हुए अनावेदक ASI को पकड़वाना चाहता था जिस पर शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाए जाने से अनावेदक को पकड़ने की योजना एसीबी द्वारा बनाई गई।
आज 5 अप्रैल को प्रार्थी को सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा के पास मांगी गई रिश्वती रकम में से व्यवस्था हुई राशि 10 हजार रूपये को देने के लिए भेजा गया। थाना कोतवाली के परिसर में प्रार्थी से रिश्वती रकम 10 हजार रूपये को लेते हुए मनोज मिश्रा को एसीबी की टीम द्वारा रिश्वती रकम सहित पकड़ा गया।
सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 7 माह में पुलिस वालों पर यह लगातार 6 वीं ट्रैप की कार्यवाही है। आज कोरबा में हुई यह ट्रैप कार्यवाही दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button