बलरामपुर

चिरायु योजना से सुरेखा को मिला नया जीवन…स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
सुरेखा के स्वस्थ होने की हुई पुष्टि
गंभीर बीमारियों से चिरायु योजना अंतर्गत निःशुल्क ईलाज की सुविधा

बलरामपुर/ट्रैक सिटी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना अंतर्गत जिले में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर उनकी जिंदगी को नई दिशा दी जा रही है। जिले में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिरायु योजना के सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। जब सुरेखा जैसी कई बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ की पुष्टि विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजगंज की सुरेखा जिसके हृदय में जन्म से छेद था, जिसकी जानकारी स्कूल में जिसकी जानकारी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पता चला। गंभीर समस्या की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। तब उन्हें जानकारी दी गई कि चिरायु योजना अंतर्गत बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों की सक्रियता से सुरेखा का सत्य साईं अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। संपूर्ण चिकित्सा सेवा, दवाइयां चिरायु योजना के अंतर्गत वहन किया गया। जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति की संयुक्त प्रयास से आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में जब सुरेखा को पुनः जांच के लिए लाया गया तो विशेषज्ञ चिकित्सक ने बताया कि सुरेखा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। शिविर में सुरेखा को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सुरेखा के पिता कुन्दलेश ने बताया कि सुरेखा के हृदय में छेद की बात पता चली तो वह बहुत ही डर गए थे और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सुरेखा को ईलाज हेतु बड़े शहर ले जाना संभव नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उसे रायपुर ले जाया गया, जहां सम्पूर्ण जांच उपरांत दिल में बड़ा छेद होने के कारण सुरेखा को सर्जरी की सलाह दी गई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिरायु योजनांतर्गत सुरेखा का श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर में सफल सर्जरी हुई।, चिरायु योजना से सुरेखा कोे नवजीवन मिला है। कुन्दलेश ने आगे बताया कि बलरामपुर में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में अपनी बच्ची को पुनः जांच हेतु लेकर आया था जहां सत्य साईं अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सक ने मेरी बेटी की जांच कर पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया। कुन्दलेश ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि ऑपरेशन से मेरे बच्चे की जिन्दगी बेहतर हुई है अब वह सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद जैसे अन्य गतिविधि कर सकती है। कुन्दलेश ने कहा कि चिरायु योजना ने कैसे उनके बच्ची का बचपन लौटा दिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button