कोरबा

कोरबा में शुक्रवार से शुरू होगी श्री राम रसोई, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क भोजन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पहल, सुमीत ज्वेलर्स के सामने पुराना बस स्टैंड में होगा शुभारंभ

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, कोरबा की पहल पर श्री राम रसोई का शुभारंभ 16 अक्टूबर, शुक्रवार को किया जाएगा। निःशुल्क भोजन सेवा की शुरुआत दोपहर 12 बजे सुमीत ज्वेलर्स के सामने, पुराना बस स्टैंड कोरबा में होगी।

इस सेवा कार्य में सहयोगी संस्था के रूप में सुमीत ज्वेलर्स एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की सहभागिता रहेगी। आयोजकों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों ने कोरबा के नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। श्री राम रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की यह पहल सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button