रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ वेतनमान प्राप्त राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में सुरेंद्र साय पैकरा, संजय कुमार ध्रुव, माधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक, राजेश देवांगन, स्नेहिल साहू, घनश्याम कामड़े, दिनेश्वरी नंद, मनोज कुमार कंवर, दीपिका मिंज, अनुप कुमार लकड़ा और मंजुलता बाज के नाम शामिल हैं।
यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की 17 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के प्रावधानों के तहत दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों के पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव रामप्रसाद चौहान के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
Leave a Reply

