रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव गरियाबंद और महासमुंद के दौरे पर जाएंगे

लोगों से करेंगे मुलाकात, विभागीय कार्यों की समीक्षा भी करेंगे

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव गरियाबंद और महासमुंद के दौरे पर जाएंगे। वे इन दोनों जिला मुख्यालयों में लोगों से मुलाकात करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव 29 मई को सवेरे नौ बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 09:45 बजे सुपेबेड़ा में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। वे सवेरे 10:45 बजे वहां से गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव सवेरे साढ़े 11 बजे गरियाबंद में विश्राम गृह में नागरिकों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे गरियाबंद कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर ढाई बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव शाम चार बजे गरियाबंद से हेलीकॉप्टर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे महासमुंद के विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे महासमुंद में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंहदेव अगले दिन 30 मई को सवेरे दस बजे महासमुंद में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। वे सवेरे 11 बजे कलेक्टोरेट में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग, डेढ़ बजे वाणिज्यिक कर विभाग और ढाई बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव शाम चार बजे महासमुंद से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button