रायपुर

पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष ने सम्हाला दायित्व

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है जो पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करता है। जब पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया उस समय सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को पार्टी के द्वारा एक लक्ष्य दिया गया जिसमे किसान मोर्चा को भी एक लक्ष्य दिया गया था। किसान मोर्चा ने मिलकर लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया और उस लक्ष्य को प्राप्त भी किया। जिसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा के पूरी टीम को बधाई दी और अखिल भारतीय स्तर पर छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा प्राप्त गया लक्ष्य पर भी चर्चा हुआ। इसके लिए भी मैं किसान मोर्चा के अपने साथियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं

स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने पुराने अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और सुदूर बस्तर सरगुजा के आए हुए अपने बहुत से कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए उन्होंने मंच से ही उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी किसान मोर्चा की सशक्त कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकने में अपनी महत्वपूर्णभूमिका निभाई।

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि यह मेरा अति सौभाग्य है कि मैं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी होते हुए आज पार्टी संगठन ने मुझे एक बड़ी दायित्व सौंपी है। इसके लिए मैं प्रदेश संगठन और भाजपा परिवार को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की भांति किसान मोर्चा भी डटकर मुकाबला करते हैं और इसका उदाहरण रहा प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव रहा जहां पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कठिन परिश्रम कर भाजपा की जीत में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के उल्लेखनीय कार्यों से पार्टी के साख छत्तीसगढ़ मे मजबूत हुई है। किसान मोर्चा ने सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, गजेंद्र यादव जैसे नेता दिए हैं। किसान मोर्चा से संबंध रखने वाले ऐसे बहुत से नेता हुए हैं जो पंचायत से लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूनम चंद्राकर, पवन साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बजरंगी यादव, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, द्वारकेश पांडे, राकेश तिवारी, अनिल अग्रवाल, कोमल राजपूत, खिलावन शर्मा, आकाश गुप्ता, रवीश गुप्ता, विलास सुतार, धीरज मिश्रा, महेश कौशल, नवीन कालिया सहित जिलों से आए हुए जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button