रायपुर

ज्ञान दान में आगे आ रहे लोग, स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा भरपूर सहयोग

रायपुर की छात्रा शगुफ्ता खान ने जिला प्रशासन को दान की पुस्तकें, जरूरतमंदों को भविष्य गढ़ने में मिलेगी मदद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर (ट्रैक सिटी) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सुश्री शगुफ्ता खान ने जिला प्रशासन को मेडिकल, कानून, संविधान, सहित प्रतियोगी परीक्षाओं पुस्तकें दान की। मुख्यमंत्री सचिव श्री राहुल भगत ने यह पुस्तकें ग्रहण किया तथा सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

सुश्री शगुफ्ता खान ने बताया कि मुझे समाचार पत्र में प्रकाशित स्मृति पुस्तकालय के समाचार से इस योजना की जानकारी मिली जिसके बाद मैंने दिए गए नंबर पर संपर्क कर पुस्तकें दान की | मैंने यह पुस्तकें बच्चों के तैयारीयों में सहायता मिल सके इसलिएकी है | जिला प्रशासन के पहले से रायपुर के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए |

जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी। इस अवसर पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button