रायपुर

एक करोड़ मुआवजा की मांग करने वाली भाजपा सरकार में 5 लाख मुआवजा दे रही

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)  जशपुर के जुरूडाँड़ बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा मृतकों को 5 लाख रु एवं घायलों 50 हजार रु मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की सवेदनहीनता है।उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा के द्वारा 1करोड़ मुआवजा की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा 1 करोड़ मुआवजा के लिए जशपुर बंद करवाया था। भाजपा के सारे बड़े नेता एक सुर में एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे थे। उस समय कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रु मुआवजा दिया था । आज जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई है उसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है कई लोग घायल हुए हैं तब क्या भाजपा की संवेदना मर गई है। क्या आज भाजपा को आगे बढ़कर एक-एक करोड रुपए मुआवजा मृतक के परिवार को नहीं देना चाहिए। आज भाजपा की सरकार मृतक को पांच-पांच लाख रु मुआवजा दे रही है क्या यह उचित मुआवजा है? यही भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव को देखते हुए लाशों पर राजनीति करती है और सत्ता मिलने के बाद अपनी ही मांगों से पलट जाती है जशपुर की जनता भाजपा की दोगला चरित्र को देख रही है भाजपा क्या अब जशपुर की जनता को जवाब देगी की एक करोड रुपए मुआवजा नहीं देने का कारण क्या है जब वह खुद दुर्घटनाओं पर एक करोड़ पर मुआवजा मांग रही थी,आज सरकार में है मुआवजा देना उनके अधिकार में है तब एक-एक करोड़ रु मुआवजा देने में भाजपा सरकार का हाथ क्यो कांप रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जशपुर के दुर्गा विसर्जन के समय दुर्घटना पर भाजपा ने एक करोड रुपए मुआवजा की मांग किया था। आज गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना पर वह एक करोड़ मुआवजा देकर अपनी मांग को पूरा करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button