रायपुर

मुख्यमंत्री साय पहुँचे उपासने निवास, रजनी ताई को दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को पूर्व विधायक स्व. रजनी ताई उपासने को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उनके निवास जाकर उपासने परिवार के प्रति अपनी गहन सम्वेदना व्यक्त करते हुए श्री साय ने स्व. रजनी ताई उपासने के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान को अमूल्य, अविस्मरणीय और सतत प्रेरणादायी बताया और उनके ममतापूर्ण सान्निध्य को याद किया। श्री साय ने कहा कि स्व. रजनी ताई ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हमेशा संगठन के कार्य की चिंता प्राथमिकता से की। श्री साय ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह स्व. रजनीताई को अपने श्रीचरणों में स्थान और चिरशांति प्रदान करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button