Korba

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मितानिनों को किया सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मितानिन दिवस के अवसर पर गुरुवार को वार्ड क्रमांक 04 राताखार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड 03, 04, 05 और 15 की मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी मितानिनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण से लेकर बीमारी की रोकथाम तक मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही है। कोरबा शहर के प्रत्येक वार्ड में मितानिन अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोत्तम रूप से कर रही हैं, जिसके कारण वार्डवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसा मिलता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से ‘मितानिन व मितान’ बनाने की संस्कृति प्रचलित रही है और यह परंपरा आज सेवा के रूप में प्रतिफलित हो रही है।

कार्यक्रम में पार्षद रवि सिंह चंदेल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद तामेश अग्रवाल, मुकेश राठौर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, पुष्पा स्वामी, अनिमा सिंह, मोहन चंद्रा, बीर सिंह, शुभम विश्वकर्मा, कविता देवी, सुलेखा राय और कमलेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विचार साझा किए और मितानिनों के सम्मान में कविताएं भी प्रस्तुत कीं।

समारोह में सरिता कहरा, कमलजीत कौर, गायत्री चौहान, तरून्नुम निशा, अनिता यादव, ललिता आदित्य, सुमन देवी, नीरा जायसवाल, शांति साहू, विमलेश यादव, सुमनलता, संध्या साहू, संजू साहू, संगीता सिंह, नंदनी चौहान, सुकृति तिवारी, उर्मिला चौधरी, गायत्री पटेल, रविना जांगड़े, हीरा रत्नाकर, जयश्री, गायत्री विश्वकर्मा, कृष्णा देवांगन, संगीता राठौर सहित अनेक मितानिनें उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान वातावरण सम्मान और उत्साह से सना रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button