कोरबा

दर्री जोन के 05 वार्डो को मिली 01 करोड़ 25 लाख रू. के नये विकास कार्यो की सौगात

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया 01 करोड़ रू. के कार्याे का भूमिपूजन तथा 25 लाख रू. के कार्य का लोकार्पण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम कोरबा के विकास कार्यो की कड़ी में आज दर्री जोन के वार्ड क्र. 50, 51, 52, 58 एवं 59 को 01 करोड़ 25 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुईं। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उनके हाथों 01 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा 25 लाख रूपये के विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 50 अंतर्गत दर्री एच.टी.पी.एस.कालोनी में जनता यूनियन कार्यालय के पास 10 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त व शौचालय का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 51 अंतर्गत स्याहीमुड़ी में 10 लाख रूपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कार्य, वार्ड क्र. 51 अंतर्गत स्याहीमुड़ी ऊपरपारा बस्ती में 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्र. 52 अंतर्गत अयोध्यापुरी में सीपेट के सामने 15 लाख रूपयेय की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत श्यामनगर साडा कालोनी में जैतखाभ के पास 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन व बाउण्ड्रीवाल निर्माण तथा वार्ड क्र. 59 अंतर्गत दर्री खालेपारा में 25 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच व नाली निर्माण का कार्य किया जाना हैं, जिन कार्यो का भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री देवांगन तथा महापौर राजपूत के हाथों किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 58 सरदार पटेलनगर सामुदायिक भवन में 25 लाख रूपये की लागत से प्रथम तल का निर्माण व अन्य विस्तार कार्य पूर्ण कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी आज उनके द्वारा सम्पन्न किया गया है।

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से करोड़ो परिवार हो रहे लाभांन्वित 

इस अवसर पर दिये गये उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश की केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार की दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश व देश के करोड़ो परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, इन योजनाओं की बदौलत लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्राप्त हो रहे लगातार मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास कर रही है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने हम सबको छत्तीसगढ़ राज्य को तोहफा दिया था, और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को सजाने संवारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि 15 वर्षो तक डॉ.रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, उन्होने जब छत्तीसगढ़ की कमान संभाली उस समय प्रदेश की स्थिति ठीक नही थी, किन्तु उन्होने छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास किया तथा छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष कहलायें। मंत्री देवांगन ने कहा कि विगत कुछ वर्षो से प्रदेश का विकास थम गया था किन्तु पिछले ढाई वर्षो से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में विकास को पुनः गति व दिशा दी हैं तथा हमारा छत्तीसगढ़ राज्य नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जहां तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत ढाई वर्ष में कोरबा क्षेत्र को 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके हैं, जिसमें से ढेर सारे कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा अनेक प्रक्रियाधीन हैं। उन्होने कहा कि बरसात खत्म होते ही सड़कों का डामरीकरण, नवनिर्माण तथा अन्य विकास कार्य व्यापक रूप से प्रारंभ कराये जायेंगे।

ढाई वर्षो में निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रू. के विकास कार्य स्वीकृत

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विगत ढाई वर्षो के दौरान 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन निगम क्षेत्र के विकास के लिये लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं तथा पर्याप्त धनराशि की स्वीकृति उनके द्वारा करवाई जा रही है। उन्होने कहा कि सड़कों के डामरीकरण एवं कायाकल्प किये जाने के कार्य बरसात के कारण रूके हुये हैं, जैसे ही बरसात खत्म होगी, सभी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, महापौर राजपूत ने कहा कि निगम द्वारा 5000 स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4000 नये आवासगृहों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

विकास पथ पर लगातार अग्रसर है कोरबा 

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योेग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में कोरबा विकास के पथ पर निरंतर तेजी के साथ अग्रसर हो रहा है, उनके द्वारा निगम के सभी 67 वार्डो में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुरूप बडे़ पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। मैं इस मंच के माध्यम से उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर राजपूत को इसके लिये धन्यवाद देता हूॅं तथा विश्वास रखता हूॅं कि विकास की यह गति लगातार यू ही जारी रहेगी।

चुनाव के समय किये गये वायदे, हो रहे पूरे

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव तथा महापौर चुनाव के दौरान हमारे द्वारा किये गये सभी वायदे आज पूरे हो रहे हैं, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन मंे निगम के प्रत्येक वार्ड में वहॉं के नागरिकों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुये विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि जनताजनार्दन ने जिस विश्वास के साथ लखनलाल देवांगन को कोरबा का विधायक चुना तथा संजूदेवी राजपूत को महापौर के पद पर बिठाया, मुझे खुशी है कि लखन लाल देवांगन व संजू देवी राजपूत जनताजनार्दन के उस विश्वास पर खरे उतर रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, सीता पटेल, प्रीति दिनेश शर्मा, जनक सिंह राजपूत, पुष्पा कंवर, सुखविंदर कौर, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल व दीपक यादव, अंजय अग्रवाल, तोमेश यादव, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, तुलसी ठाकुर, कौशल देवंागन, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल द्विवेदी, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, दिनेश शर्मा, बुधवार साय यादव, परमिद्रपाल कंवर, अनिल यादव, लक्ष्य चतुर्वेदी, नंदकुमार साहू, लखनलाल यादव, प्रियंका मिश्रा, तरून्निशा, टी.पी.गुप्ता, आशीष अग्रवाल, आशीष सोनवानी, दिलीप अग्रवाल, सुबोध शुक्ला, बैजू भावनानी, संगीता पालीवाल, सत्यभामा अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मोनू आदिले, सूर्या यादव, मोतीराम, जमालखान, मुनीराम साहू, सीमा साहू, पूजा कुम्हार, अनिता केंवट, निर्मला शर्मा आदि के साथ काफी संख्या में उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button