बलरामपुर

जिला पंचायत सीईओ ने ली ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी) जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर देते हुए सचिव, ग्रामीण रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को लंबित कार्यों में तत्परता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा कार्यों की प्रगति, मजदूरी भुगतान की स्थिति,  अन्य चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीईओ श्रीमती तोमर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अपने दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति को समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि ग्रामीण विकास की गति और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने टीमवर्क, पारदर्शिता और समयबद्धता से कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने बैठक में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अनुपस्थित सचिव एवं ग्रामीण रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनपद सीईओ श्री मोहमद निजाम, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button