कोरबा/पाली

गांव को साफ सुथरा रखने में महिला स्वच्छाग्रहियों की अहम भूमिका – मोनिका सिंह

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ कोरबा (पाली)- स्वच्छाग्रही महिलाएं सुबह-सुबह रिक्शा लेकर गांव के सभी गली मोहल्लों में जाकर घर- घर से सूखा कचरा संग्रहण कर बिकाऊ कचरे को अलग कर कबाड़ वाले को विक्रय करती हैं। इस तरह से गांव को साफ-सुथरा रखने में महिला स्वच्छग्रहियों की अहम भूमिका है। शहरों की तरह सभी गांव में कचरा संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से हो रहा है। उक्त उदगार मोनिका सिंह राज्य सलाहकार (राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर के द्वारा 12 दिसंबर 2025 को भ्रमण के दौरान कहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुड़बुड़, कपोट, लिटियाखार, मानिकपुर एवं सेंद्रीपाली में भ्रमण के दौरान कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राही महिलाओं से मुलाकात कर चर्चा के दौरान कहा। मोनिका सिंह ने कहा कि गांव को साफ-सुथरा रखने से गांव का वातावरण स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होता है लोग कम बीमार पड़ते हैं और उनकी आयु में भी वृद्धि होती है। मोनिका सिंह ने कचरा संग्रहण कार्य मे संलग्न स्वच्छाग्रहियों को 15 वें वित्त से मिलने वाले प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा किये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाली भूपेंद्र कुमार सोनवानी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विमल धिरहि, जिला सलाहकार स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) दीप सरकार, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पाली सुरेश यादव, बीपीएम एन आर एल एम सत्य प्रकाश जायसवाल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) क्लस्टर समन्वयक पाली श्याम प्रकाश सिंह, सहायक विकास विस्तार अधिकारी व एस बी एम प्रभारी करतला आलोक गुप्ता, क्लस्टर समन्वयक पोड़ी उपरोड़ा जीवन लाल यादव, एस बी एम ब्लॉक समन्वयक कटघोरा, ब्लॉक समन्वयक कोरबा प्रकाश यादव, सरपंच बुड़बुड़ शत्रुघन सिंह, पंचायत सचिव पूनम बैसवाड़े , सरपंच कपोट रामकुमार, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार कश्यप, सरपंच लिटियाखार श्रीमती छतबाई कंवर पंचायत सचिव चंद्र कमल तंवर, सरपंच मानिकपुर जयसिंह आयाम पंचायत सचिव शांति दास मानिकपुरी, सरपंच सेंद्रीपाली अशोक कुमार , पंचायत सचिव श्याम सुंदर खुरसेंगा सभी पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक, स्वच्छाग्रही श्रीमती संतोषी कैवर्त, राजकुमारी निषाद, जानकी बाई, राजकुमारी, चंदन कुंवर चौहान, स्व सहायता समूह के अध्यक्ष,सचिव, समूह की दीदीयाँ व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button