छत्तीसगढ़

रायपुर में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से कुरियर के जरिए मंगाता था ड्रग्स।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर रायपुर में उसकी बिक्री कर रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की। 11 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26) निवासी दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3,000 रुपये नगद, एप्पल कंपनी का आईफोन, प्लास्टिक जिपर पन्नियां और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.62 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा रायपुर मंगाता था। इस मामले में संबंधित कुरियर कंपनी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच की जा रही है, ताकि ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button