कोरबा

पान दुकान में चोरी सहित बाइक चोरी एवम मोबाइल चोरी के मामले में मिली सफलता,2 आरोपी गिरफ्तार

पान मसाला सिगरेट,मोबाइल सहित 2 स्कूटी बरामद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/रामपुर पुलिस द्वारा आईटीआई चौक के पास स्थित पान दुकान में हुए चोरी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 2 नग स्कूटी जप्त किया गया है ।
प्रार्थी रोहित भगत पिता दुर्योधन भगत निवासी पथरीपारा चौकी रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आईटीआई चौक के पास पान मसाले की दुकान चलाता है, दिनांक 30 जून को रात्रि में दुकान बंद कर अपने घर पर सो रहा था , रात्रि में कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर पान मसाला , सिगरेट , गुटखा , नगदी रकम सहित लगभग 30 हजार रुपए का समान चोरी कर ले गया है । मामले में पुलिस चौकी रामपुर में धारा 457 , 380 भादवि पंजीबद्ध का अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया है , आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि आरोपी निलेश कुमार सोनी पिता बाबूलाल सोनी जो कि मूलतः बिलासपुर का निवासी है एवं राकेश शर्मा पिता अनिल शर्मा निवासी गोकुलनगर के द्वारा प्रार्थी के द्वारा पान दुकान में चोरी किया गया है । दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने पान दुकान में चोरी करना स्वीकार किया , साथ ही पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपीगण द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल के पास से एक स्कूटी एवं बिलासपुर से एक स्कूटी चोरी किया गया है । आरोपियों से पान दुकान में चोरी किया गया सिगरेट पान मसाला आदि एवं 2 स्कूटी एवम एक नग मोबाइल बरामद किया गया है , आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button