Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिन्हा ने भेंट की अपने आलेखों की किताब

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने "अब के पहले अब के बाद" के प्रकाशन के लिए श्री सिन्हा को दी बधाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात कर  उन्हें अपने आलेखों की किताब “अब के पहले अब के बाद” भेंट की। इससे पहले वे राजनांदगांव जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किताब के प्रकाशन पर तारन प्रकाश सिन्हा को बधाई दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित श्री सिन्हा के आलेखों के संग्रह “अब के पहले अब के बाद” में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ग्रामीण जीवन, स्थानीय कला, आजीविका, प्रशासन, प्रबन्धन, अर्थ व्यवस्था, लोक परंपराएं, मान्यताएं, पौराणिक किंवदन्तियां, स्वास्थ्य और कृषि से लेकर प्रायः सभी प्रकार के आलेख समाहित हैं। इन आलेखों में श्री सिन्हा ने कोविड काल से पहले और कोविड काल के बाद की दुनिया में घटित विभिन्न घटनाक्रमों को सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोणों से विवेचित किया है। इस किताब के दो भाग हैं। पहले भाग में शासकीय योजनाओं से संबंधित लेख और दूसरे भाग में अन्य समसामयिक विषयों से संबंधित लेख प्रकाशित किए गए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button