कोरबा

निगम से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों का किया गया सम्मान

लेखाधिकारी आनंद गुप्ता सहित 16 कर्मचारी वर्तमान में हुए सेवानिवृत्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा  – नगर पालिक निगम कोरबा में अपनी दीर्घ अवधि की सेवा देकर अर्धवार्षिकी आयु पूरी कर सेवा से निवृत्त हुए 16 अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार एवं अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा ने इन अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया तथा उन्हेंस्मृ तिचिन्ह प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की। सम्मान समारोह का संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला के द्वारा किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के पश्चात निगम के लेखाधिकारी पद पर कार्यरत रहे आनंद गुप्ता सहित 16 अधिकारी कर्मचारी वर्तमान में निगम की सेवा से निवृत्त हुए हैं। विगत दिनों नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में इन कर्मचारियों का सम्मान करने हेतु कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सेवा से निवृत्त हुए लेखाधिकारी आनंद गुप्ता, सहायक कार्यालय अधीक्षक अमृतलाल कैवर्त एवं डेलीराम साहू, सहायक ग्रेड-2 खलील खान, राजस्व उप निरीक्षक घसियाराम सिदार, सहायक राजस्व निरीक्षक वकील अहमद खान, स्वच्छता पर्यवेक्षक हेमबहादुर सहित निगम कर्मचारी मुखलैय्या, टेक बहादुर, सीताराम यादव, जग्गीराम, कंदरा, हरिराम बिंझवार, डी.एन.विश्वकार्म, विनय कुमार साहू, जियालाल आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों को शाल श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा निगम में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया गया। इस मौके पर जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, एन.के.नाथ, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर सहित निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button