रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस पार्टी की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह सस्ती और हल्की राजनीति कर रही है। इस विषय से संबंधित सभी तथ्य विस्तार से सार्वजनिक की गई है, बावजूद इसके कांग्रेस झूठ परोस रही है। प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस की बातें ख़ुद में विरोधाभासी हैं, वह जानबूझ कर प्रदेश को गुमराह कर रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि जैसा कि कांग्रेस कह रही है, अगर चरागाह की ज़मीन थी तो उस पर कैसे पचास-पचास लाख के कमान बन गए? उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय जी की सरकार सबको न्याय, पर तुष्टिकरण किसी का नहीं की नीति पर चल रही है। प्रदेश में 18 लाख परिवारों को आवास से वंचित रखने वाली गरीब विरोधी कांग्रेस को हमें कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके कि किस तरह उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश को अकबर-ढेबर आदि के हाथ सौंप दिया था।

