कोरबा

कोरबा में भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मंत्री लखनलाल देवांगन, कनकेश्वर धाम में किया भगवान महादेव का पूजन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। सावन मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर कोरबा में भगवान शिव की भक्ति और आस्था से सराबोर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्री कनकेश्वर नाथ कांवड़ यात्रा समिति, कोरबा के तत्वावधान में तथा वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सर्वमंगला मंदिर स्थित हसदेव नदी तट से कनकेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ यात्रा में सहभागिता की और भगवान कनकेश्वर नाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सावन मास के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने भगवान कनकेश्वर नाथ महादेव से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कनकेश्वर धाम की ओर प्रस्थान किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। हर-हर महादेव, बोल बम और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मनोज लहरे, डिलेन्द्र यादव, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सत्येंद्र दुबे, पंकज देवांगन, फिरथ साहू, प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, मिलाप बरेठ, अनिल वस्त्रकर, गोपलाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, निहाल सोनी, सागर टेवानी, उमा भारती सराफ, गुड़िया यादव, गिरधारी रजक, बिहारी रजक, लक्ष्य चतुर्वेदी, राम कुमार राठौर, एल्डरमैन मंदाकिनी त्रिपाठी, करण सिंह, अनिल यादव, लुकेश्वर चौहान, भुवनेश्वर दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा ने कोरबा में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने कनकेश्वर धाम पहुंचकर भगवान कनकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button